राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाज़ियाबाद। यशोदा मेडिसिटी इंदिरापुरम के सभागार में चित्रांश चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विभिन्न विभागों का अवलोकन कर उपस्थित लोगों ने आधुनिक चिकित्सा प्रौद्योगिकी, उपचार प्रक्रियाओं व अस्पताल की विशेषज्ञ सेवाओं का प्रत्यक्ष अनुभव किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. संजीव सिन्हा, चीफ रेवेन्यू ऑफिसर नगर निगम गाज़ियाबाद तथा यशोदा मेडिसिटी के चेयरमैन डॉ. पीएन अरोड़ा एवं सीईओ. डॉ. सुनील डागर के पुष्पगुच्छ स्वागत के साथ हुई।
गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा के मुख्य संयोजक अनुरंजन श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए मंच को गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. अरोड़ा ने कहा कि अस्पताल सदैव समाज के लिए सहायता, उपचार और करुणा से भरी सेवाएँ प्रदान करता रहेगा। उन्होंने यशोदा मेडिसिटी की अत्याधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ डॉक्टरों और विशेष सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि “रोगी के प्रति संवेदना ही हमारी असली पहचान है।”
मुख्य अतिथि डॉ. संजीव सिन्हा ने चित्रांश समाज और यशोदा मेडिसिटी दोनों को इस पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का प्रसार होता है और आपसी विश्वास मज़बूत होता है। संयोजक अनुरंजन श्रीवास्तव ने मेडिसिटी टीम और डॉक्टरों के समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम संयोजक विवेक श्रीवास्तव विक्कू ने धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीनू बाजपेई (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. अंकित भाटिया (श्वास रोग विशेषज्ञ), डॉ. रचित सक्सेना (हार्ट सर्जन), डॉ. धीरेन्द्र सिंघानिया (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. वैभव सक्सेना (मूत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. रश्मि शुक्ला (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) आदि ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. सुनील डागर ने सभी को पौधे भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, यशोदा मेडिसिटी द्वारा समस्त कायस्थ परिवार को विशेष डिस्काउंट कार्ड प्रदान करने की घोषणा की है। इस अवसर पर सुयश, विकल कुलश्रेष्ठ, धीरज सहाय, पुनीत सक्सेना, राहुल प्रकाश, आनंद श्रीवास्तव, सुनील सक्सेना, सुशील सक्सेना, प्रशांत सिन्हा, विवेक वर्मा, डॉक्टर विवेक आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply