एचएसके फाउंडेशन द्वारा फ्री हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। हम सब की फाउंडेशन (एचएसके) द्वारा सुदामापुरी में फ्री हेल्थ चेकअप का आयोजन किया गया। कैंप में चिकित्सकों ने मरीजों की बीमारियो का उचित मार्गदर्शन किया।
रविवार को आयोजित कैंप में मुख्यत: ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, अस्थमा, स्किन आदि रोगों की गहनता से जांच कर दवाइयों का वितरण किया गया। इसके अलावा बच्चों और बुजुर्गों को उनकी बीमारियों से संबंधित चिकित्सकों ने सही और कारगर परामर्श दिया। कैंप में डॉक्टर नगमा, डॉक्टर मुस्तकीम, डॉक्टर शिवा ने मरीजों को अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदान कीं।
उल्लेखनीय है कि एचएसके फाउंडेशन समय-समय पर जनहित में कार्य करता रहता है। जरूरतमंदों को हर संभव मदद करता है। इस मौके पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ चौधरी और राष्ट्रीय सचिव उसामा असलम आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*