प्रेस क्लब ऑफ इंडिया : पत्रकार अशोक कौशिक ने दर्ज की धमाकेदार जीत

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) के अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर जहां महिला पत्रकार संगीता बरुआ पिशारोटी ने इतिहास रच दिया, वहीं गाजियाबाद के पत्रकार अशोक कौशिक ने धमाकेदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। रविवार, 13 दिसंबर 2025 को संपन्न हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में बरुआ ने 1,019 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की, जबकि उन्हीं के पैनल (प्रबंध समिति) के सदस्य के रूप में अशोक कौशिक ने 892 मत हासिल कर गाजियाबाद का नाम रोशन कर दिया।
गाजियाबाद से प्रकाशित हिंदी दैनिक ‘हिन्द आत्मा’ के सम्पादक अशोक कौशिक आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह गाजियाबाद के जानेमाने पत्रकार हैं। राष्ट्रीय पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने संगीता बरुआ, उनके पैनल और अशोक कौशिक को बधाई देते हुए कहा है कि इस जीत से निश्चित हुआ है कि पत्रकारों की समस्याओं और उनसे जुड़ी जरूरतों पर अब गहनता से विचार विमर्श किया जाएगा। उनकी समस्याओं को अनदेखी नहीं होगी।
बच्चन ने कहा कि अशोक कौशिक ने हमेशा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के मूल्यों को तरजीह दी है। उनकी जीत यह दर्शाती है कि नई टीम प्रेस क्लब और पत्रकार हितों के लिए पहले से अधिक समावेशी और सशक्त मंच बनाकर कार्य करेगी। एक बार फिर पूरे पैनल को बहुत-बहुत बधाई!

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*