चौ चरण सिंह चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। संजय नगर स्थित परमहंस पब्लिक स्कूल में सुभाष युवा मोर्चा द्वारा आयोजित द्वितीय भारत रत्न चौधरी चरण सिंह चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के 170 बच्चों ने भाग लिया। नरेंद्र चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पांच वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग (कक्षा एक से कक्षा 5 तक) में रिया को प्रथम पुरस्कार, दिया वर्मा को द्वितीय पुरस्कार, अंशिका अरोड़ा को तृतीय पुरस्कार एवं जानवी, अनन्या, माही कौशिक, कृतिका एवं गौरी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। द्वितीय वर्ग (कक्षा 6 से कक्षा 8) में शुभम भारती को प्रथम, अर्जुन गिरी को द्वितिय, उत्कर्ष कुमार को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया एवं वंशिका, स्वाति झा, कृष्णा, आयुषी, प्राची शाक्य को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
तृतीय वर्ग (कक्षा 9 एवं कक्षा 10) में हर्ष को प्रथम, शाहनवाज को द्वितीय, नूपुर सैनी को तृतीय एवं कपिल शर्मा, लकी, चेतना पवार, अंशिका वर्मा एवं अनुराग को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जबकि चतुर्थ वर्ग (कक्षा 11 व 12) में शोएब को प्रथम, सोनल वर्मा को द्वितीय और अंकुश को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा एक ओपन वर्ग में अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस वीके पंवार ने कहा कि चित्रकला एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा खूब पढ़ा लिखा और एक अनपढ़ व्यक्ति भी अपने भावों को प्रस्तुत कर सकता है। आज चित्रकला के क्षेत्र में उभरते हुए चित्रकारों के रूप में विद्यार्थियों का सुनहरा भविष्य है। सभी को मेरी शुभकामनाएं!
विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर लाल रत्नाकर ने कला साहित्य पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उसके महत्व के बारे में समझाया। सुभाष युवा मोर्चा के संस्थापक सत्येंद्र यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से उनकी तरह आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी, अमरदात शर्मा, सुधीर चौधरी, नरेंद्र चौधरी, नरेंद्र नंदी, राजीव गौतम, श्रीमती वंदना चौधरी एडवोकेट, बबीता डगर आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर दीपक वर्मा, मनोज कुमार शर्मा होदिया, राम गणेश यादव ओमप्रकाश भोला, सुनील दत्त, शैलेंद्र श्रीवास्तव, निशांत त्यागी, जेपी यादव, आरती शुक्ला, सियाराम यादव, राजेंद्र गौतम, राजेंद्र यादव, शैलेंद्र भारती, अमृत चौधरी, रेखा चौधरी, रश्मि त्यागी, संजय श्रीवास्तव, ललन पांडे, प्रवीण चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*