राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
आगरा। शिक्षक/ स्नातक निर्वाचन चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष दिवाकर राय ने कहा है कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र आगरा के अंतर्गत आगरा जनपद में मतदाता सूची (विशेष गहन पुनरीक्षण) बनाते समय अनदेखी और मनमानापन का एक और प्रकरण प्रकाश में आया है। यह अति चिंताजनक है। इस मामले में 455 ऐसे नाम पाए गए हैं जो कम उम्र में ही पात्र बना दिए गए हैं। यह मिलीभगत और चुनाव जैसे देश के महत्वपूर्ण कार्य में अनियमितता दर्शाती है।

उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी उत्तर प्रदेश को लिखे पत्र में मांग की है कि तत्काल सूची को संशोधित कर इन नामों को विलुप्त किया जाए और नई सूची को संशोधित किया जाए। साथ ही संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। अगर देर की गई तो समिति को विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply