राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। ऋषि ज्योति खुर्जा द्वारा संचालित ‘नवचेतना’ के तहत विशेष बच्चों की ट्रेनिंग सेंटर विद्यालय प्रांगण में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला संरक्षक राम दिवाकर रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर उद्यमी राजीव रावत उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता प्रमुख व्यवसायी ज्योति स्वरूप तथा संचालन डॉ साधना अग्रवाल ने किया।
राम दिवाकर ने विशेष एवं दिव्यांग बच्चों को योग, साधना, शिक्षा, व्यवहारिक सदाचार एवं फिजियोथैरेपी द्वारा पारंगत कर स्वावलंबी बनाने की ‘नवचेतना’ की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने का यह एक अद्भुत प्रयास है। उन्होंने मिशन की संचालक निधि दिवाकर वार्ष्णेय एवं उनकी टीम को साधुवाद का पात्र बताया।
विशेष बच्चों द्वारा देशभक्ति, पर्यावरण एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विशेष बच्चों, अध्यापकों, केंद्र कार्यकर्ताओं, अतिथियों एवं अभिभावकों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ललिता पांडेय, प्रोफेसर डिंपल विज, प्रोफेसर वैशाली गुप्ता, ज्योति खन्ना, विक्रांत कुमार, अविनाश तायल, सोनू पंडित, श्याम दिवाकर, साश्वत भूषण, दिवाकर वार्ष्णेय, विपिन सिसोदिया, प्रवीण शर्मा, रामू पंडित आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply