राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। नगर के होम फिल्म प्रोडक्शन, इको फिल्म प्रोडक्शन द्वारा 150 कलाकारों को पहासू रोड स्थित शिल्पा गार्डन में ‘खुर्जा रील एंड रियल अवॉर्ड शो’ के तहत सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेविका व भाजपा नेता रंजना सिंह गौतम तथा ब्लॉक प्रमुख खुर्जा मोनिका सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने कलाकारों को शील्ड और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित दर्शक प्लेबैक सिंगर वसीम सिद्दीकी की मनमोहक प्रस्तुति से झूम उठे। प्रोडक्शन कंपनी के अध्यक्ष विपिन सिसोदिया के साथ-साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा नेता राम दिवाकर, अभिषेक गोस्वामी सभासद, नरेंद्र कुमार गोस्वामी, राहुल सिंह, राजीव रावत, मधु कुमार सिंह राणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गौरव शर्मा, वैभव जैन, रामवीर चौधरी, सोनी खान, पूनम कुमारी, कुलदीप सरधना, अक्षय धामा, वसीम सिद्दीकी, दिनेश वर्मा, डीसी गुप्ता (कांटे वाले), नीरज सैनी, शीतल रानी, सचिन सिसोदिया और नितिन सिसोदिया का विशेष सहयोग रहा।


Leave a Reply