राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। नॉलेज पार्क-3 स्थित पीआईआईटी (Prince Institute of Innovative Technology) ग्रेटर नोएडा टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कैरियर बनाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर लेकर आया है। शुक्रवार 9 जनवरी की सुबह 10 बजे कॉलेज परिसर में प्रमुख बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माता कंपनी ‘मदरसन’ के सहयोग से प्लेसमेंट अभियान (placement drive) शुरू होगा। आप अंतिम वर्ष के छात्र हैं या उत्तीर्ण हो चुके हैं, तो यह आपके आगे बढ़ने और भविष्य संवारने का सुनहरा अवसर है।
PIIT ग्रेटर नोएडा के सहायक निदेशक (मीडिया) जितेन्द्र बच्चन ने शिक्षित बेजरोजगार युवकों से अपील की है कि अगर वे कैरियर की बेहतरीन शुरूआत करना चाहते हैं और स्वयं में आत्मविश्वास है तो 9 जनवरी को PIIT ग्रेटर नोएडा में अवश्य आएं। आपके लिए रोजगार शुरू करने का यह बेहतरीन मौका है। उन्होंने बताया कि मदरसन (MOTHERSON) वायरिंग हार्नेस, डैशबोर्ड असेंबली और अन्य ऑटो पार्ट्स के साथ-साथ टेक्नोलॉजी और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में भी काम करती है, जो गुणवत्ता और नवाचार के लिए जानी जाती है। वहीं PIIT का ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव एक ऐसा मंच है जहां शिक्षित बेरोजगार युवा अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं और सीधे भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं, जिससे उनके लिए रोजगार पाने का रास्ता आसान हो जाता है।
जितेन्द्र बच्चन ने कहा है कि PIIT हमेशा आपके कौशल, समर्पण और जुनून को सही मंच देता आया है। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम भी आपको सशक्त बनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। आप अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ऊपर फोटो में दिया गया QR कोड स्कैन कर या फिर https://forms.gle/b5Q56zqi52UgW5Je7 लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।


Leave a Reply