राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) के जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता ने भयानक सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए। इस मौके पर श्री गुप्ता ने कहा कि शीत लहर के दौरान एसकेएफआई का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति ठंड से बीमार या परेशान न हो। संगठन द्वारा लगातार राहत कार्य किए जा रहे है और प्रशासन से भी समय-समय पर जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए अनुरोध किया जाता है।
उन्होंने बताया कि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र बच्चन के निर्देश पर अलग-अलग राज्यों में एसकेएफआई की टीमें कंबल वितरण एवं अन्य राहत कार्य करने में लगी हुई हैं, ताकि सर्दी के मौसम में गरीबों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
बुधवार, 7 जनवरी को श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर स्थित श्री नवदुर्गेश्वर महादेव (शिव पंचायत) का चतुर्थ प्राण प्रतिष्ठा दिवस समारोह का आयोजन था। मुख्य पुजारी श्री नंदकिशोर जी ने विधि-विधान पूर्वक रुद्राभिषेक कराया। सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता ने कंबल वितरण कर जरूरतमंदों की सहायता की। कार्यक्रम में संजय वर्मा, सजल वर्मा तथा श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर के अध्यक्ष देवेंद्र कौशिक का विशेष सहयोग रहा।


Leave a Reply