-चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह ने युवाओं के कौशल विकास आत्मनिर्भरता के लिए बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ठोस कदम
राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर मुहैया करा रही है। इसी कड़ी में PIIT ग्रेटर नोएडा ने सरकार का ‘पॉलिटेक्निक चलो अभियान 2026’ शुरू किया है। हाई स्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई और स्नातक कर चुके छात्र इंजीनियरिंग डिप्लोमा, फार्मेसी डिप्लोमा, पीजी एवं अन्य डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। यह जानकारी PIIT के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह ने देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं के कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और स्थानीय रोजगार को प्राथमिकता देते हुए ठोस कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर युवा अपने कौशल के बल पर रोजगार या स्वरोजगार से जुड़कर ‘विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करे। योगी सरकार के प्रयासों से PIIT से पासआउट छात्रों को अग्रणी कंपनियों में बेहतर प्लेसमेंट मिल रहा है, जिससे प्रदेश के युवाओं में कौशल शिक्षा को लेकर उत्साह बढ़ा है।
छात्रवृत्ति प्राप्त करें :
डॉ भरत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 की तिथियां घोषित कर दी हैं। इंजीनियरिंग और फार्मा कार्यक्रमों के लिए यह परीक्षा 15 मई से 22 मई, 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का प्रश्न पत्र कुल 100 प्रश्नों का होगा। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) होंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे और केवल एक उत्तर सही होगा। हर सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि कोई नकारात्मक अंक नहीं होगा, जिससे उम्मीदवार बिना डर के सभी प्रश्नों का प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि PIIT में सभी छात्र सरकारी नियमों के अनुसार छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं। इस संस्थान में गरीब बच्चों को सभी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
छात्रों की सुविधा के लिए आधिकारिक वेबसाइट :
उल्लेखनीय है कि यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा राज्य के सरकारी और निजी संस्थानों में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, फार्मेसी, कृषि, फैशन डिजाइन और अन्य डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस बार 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए ग्रुप ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, एल और के 1 से के 8 तक की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों के बीच ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी। इस परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाता है। इच्छुक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करने के लिए JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं। उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी जैसी संपर्क जानकारी दर्ज कर पंजीकरण करें।
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का पूरा कार्यक्रम घोषित:
प्रविधिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने 2026 के लिए पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से 30 अप्रैल तक चलेंगे, जबकि परीक्षा 15 से 22 मई के बीच होगी। नतीजे 30 मई को आएंगे और काउंसलिंग 5 जून से 15 जुलाई तक होगी। शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत एक अगस्त 2026 से होगी। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रदेश में डिप्लोमा फार्मेसी की लगभग एक लाख 20 हजार सीटों और डिप्लोमा इंजीनियरिंग की करीब एक लाख 10 हजार सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
15 जनवरी से शुरू, अंतिम तिथि 31 जुलाई:
‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को प्रोफसर (डॉ) भरत सिंह ने बताया कि प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) ग्रेटर नोएडा प्रवेश परीक्षा से पहले संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से ‘पालीटेक्निक चलो अभियान-2026’ के तहत छात्रों को पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रमों और पूरी प्रवेश प्रक्रिया के लिए जागरूक कर रहा है। यह अभियान 15 जनवरी से शुरू होकर प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक चलेगा। आपके माध्यम से भी हम छात्रों को बताना चाहते हैं कि कोई भी +91-8744071829 और +91-8744071802 पर फोन कर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है।उन्होंने बताया कि यह अभियान छात्रों को हाई स्कूल के बाद सीधे नौकरी या आगे की पढ़ाई के लिए तकनीकी कौशल हासिल करने का अवसर प्रदान करता है। इसलिए PIIT ग्रेटर नोएडा अधिक से अधिक छात्रों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने और उन्हें सही समय पर प्रवेश से जुड़ी सभी जानकारियों उपलब्ध कराने पर प्रतिबद्ध है।


Leave a Reply