राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। जिला आपूर्ति विभाग व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की संयुक्त पहल पर जनपद के दिव्यांगजनों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। सरकार की यह शानदार पहल है। जिन गरीब दिव्यांग भाई-बहनों का अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है, उनके लिए यह बहुत अच्छा अवसर है। उन्हें तुरतं अपना राशन कार्ड बनवा लेना चाहिए।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान और जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि गाजियाबाद के जिस किसी गरीब दिव्यांगजन का राशन कार्ड नहीं बना है, वे इसके लिए जनसेवा केंद्र पर जाकर दिव्यांग राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। उसके बाद आवेदन का पेज, दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड और आय प्रमाण पत्र की पीडीएफ बनाकर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण के व्हाट्सप नंबर 8791491011 पर भेज दें। दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी उसकी जांच करेंगे। उसके बाद वह फाइल को जिला पूर्ति अधिकारी को प्रेषित कर देंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय से दिव्यांग का राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा। इस संयुक्त पहल से एक विशेष फायदा यह होगा कि दिव्यांग को अपनी हार्ड कॉपी जमा कराने कहीं किसी भी कार्यालय में नहीं जाना होगा। न ही उसे किसी अन्य कार्यालय के चक्कर काटने होंगे। मात्र आवेदन करने के बाद कुछ डॉक्युमेंट्स सहित इसे दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को व्हाट्सएप कर देना है। उसके पश्चात आपका राशन कार्ड बन जाएगा।


Leave a Reply