मेवाड़ में वसंत पंचमी व नेताजी जयंती समारोह आयोजित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती और वसंत पंचमी मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि नेताजी सुभाष कभी मर नहीं सकते, वह अमर हैं, अमर रहेंगे। नौजवानों में एकता का जज्बा नेताजी के देशहित में किये गये कार्यों से ही भरा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि देश के नेता सिर्फ एक ही रहेंगे और वह हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस। उन्होंने दावा किया कि अगर नेताजी होते तो हमें पूरा अखंड भारत मिलता। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे साल में एक देशभक्त जरूर तैयार करें। देशभक्ति व संवेदनशीलता के भाव उसमें भरें।
मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने भी इस अवसर पर अपने सारगर्थित विचार व्यक्त किये। इससे पहले उन्होंने मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। विद्यार्थियों ने देशभक्ति की कविता एवं सम्भाषण से सबका मन मोहा। समारोह का संचालन अनिरुद्ध ने किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*