राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) ग्रेटर नोएडा ने लाला लाजपत राय इंटर कालेज दनकौर और किसान इंटर कालेज परसौल के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर गुरुवार को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र, प्रेरणा प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर पुरस्कृत और सम्मानित किया। इससे पहले दोनों कॉलेजों के प्रतिभाशाली खोज कार्यक्रम (PSET Scholarship Test -2025) में शामिल 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। बेहतर नतीजे जानकर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर चमक आ गई।
22 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में किसान इंटर कॉलेज पारसौल गौतमबुद्धनगर के प्रबंधक धर्मपाल सिंह व प्रधानाचार्य यशपाल सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए खासकर आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चों के बेहतर भविष्य के मद्देनजर चलाई जा रही पीआईआईटी की शैक्षिक योजनाओं की सराहना की है। जबकि लाला लाजपत राय इंटर कालेज दनकौर के प्रधानार्चा ने प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) ग्रेटर नोएडा के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को रोजगारपरक बेहतर शिक्षा देने के मकसद से शुरू की गई पीआईआईटी की खोजी प्रतियोगिता परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरन अवसर है।
उल्लेखनीय है कि पीआईआईटी ग्रेटर नोएडा पैसों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित रहने वाले जरूररतमंद बच्चों को न केवल शिक्षा दे रहा है, बल्कि उनके लिए रोजगार के द्वार भी खोल रहा है। PIIT के निदेशक प्रोफेसर आरके शाक्य ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि PSET Scholarship Test के तहत जो बच्चे पास होते हैं, उन्हें PIIT उच्च शिक्षा और रोजगार में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह जागरूक करता है। अगर कोई गरीब घर का है तो उसकी पूरी मदद की जाती है। उनके दाखिले में भी अधिक से अधिक छूट प्रदान की जाती है। संस्थान का एक ही मकसद है कि कोई भी विद्यार्थी पैसों के अभाव में शिक्षा और रोजगार से वंचित न रहे।


Leave a Reply