राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर वार्षिक मेला (एनवल फेट) ‘यूफोरिया’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि एसीपी गाजियाबाद रितेश त्रिपाठी का इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक पंकज जोशी एवं प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने किया।
वार्षिक मेला का आयोजन विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के मनोरंजन एवं सहभागिता को ध्यान में रखकर किया गया था। इस अवसर पर बच्चों एवं उनके अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। भेलपुरी, पापड़ी चाट, गोलगप्पे, पिज़्ज़ा, कुल्चा, पकौड़े, चाय-समोसे, कॉफी, चाउमीन, पास्ता, राम लड्डू, गर्मागर्म छोले-भटूरे तथा टमाटर सूप जैसे विविध व्यंजनों की आकर्षक व्यवस्था देखने को मिली।
खान-पान के साथ-साथ बच्चों ने चित्रकारी, नृत्य, रैंप वॉक, म्यूजिकल चेयर, तंबोला, मैजिक शो एवं झूलों का भी भरपूर आनंद लिया। प्रत्येक समय-स्लॉट के उपरांत लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों द्वारा प्रथम पुरस्कार– माइक्रोवेव, द्वितीय पुरस्कार– हीटर और तृतीय पुरस्कार में टोस्टर के अलावा एक बंपर प्राइज (एयर फ्रायर) भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पारुल गौर के नेतृत्व में श्रीमती प्रिया वर्मा, श्रीमती जसविंदर कौर एवं श्रीमती दीक्षा शर्मा ने किया।


Leave a Reply