मुख्य अतिथि अजीत बैंसला ने फीता काटकर किया विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भीमनगर स्थित एल.आर.पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपना दल के राष्ट्रीय सचिव अजीत बैंसला ने फीता काटकर किया। विद्यार्थियों ने नवीकरणीय ऊर्जा, रोबोटिक्स, पर्यावरण संरक्षण और स्मार्ट सिटी जैसे विषयों पर वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किए।
श्री बैंसला ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करने से छात्रों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और समस्या समाधान कौशल विकसित होता है, जहाँ वे सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक मॉडलों के रूप में प्रस्तुत करते हैं। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और सीखने की प्रक्रिया सुदृढ़ होती है।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक राम किशन प्रधान, राजाराम प्रधान, मनोज प्रधान व प्रधानाचार्य अजय प्रधान ने मुख्य अतिथि अजीत बैंसला का बुके देकर स्वागत-सम्मान किया। उसके बाद श्री बैंसला ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि बच्चों ने बहुत ही सुंदर प्रोजेक्ट बनाए थे और उनकी तैयारी भी बेहतरीन रही। बहुत से बच्चे बहुत ही प्रतिभाशाली थे।
श्री बैंसला ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने मान-सम्मान के लिए प्रबंधक राम किशन प्रधान के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही प्रदार्शनी की सफलता के लिए प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ को बधाई दी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*