ओमप्रकाश प्रजापति ‘अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड-2025’ से सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। हिंदी विकास संस्थान, दिल्ली द्वारा तीन मूर्ति भवन स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय, सभागार में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश -विदेश के हिंदी प्रेमी, साहित्यकार, शिक्षाविद और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद ‘ट्रू मीडिया’ के मुख्य संपादक ओमप्रकाश प्रजापति को ‘अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड-2025’ सम्मान से नवाजा गया।
गुरुवार, 29 जनवरी को श्री प्रजापति को यह सम्मान भाषा के प्रचार- प्रसार, पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने तथा हिंदी साहित्य को जन-जन तक पहुँचाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। साथ ही संस्थान के पदाधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि श्री प्रजापति ने हिंदी को न केवल देश में बल्कि विदेशों तक पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
‘अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड-2025’ सम्मान पाकर अभिभूत ओमप्रकाश प्रजापति ने हिंदी विकास संस्थान के चेयरमैन पीयूष शर्मा के प्रति आभार जताया है। उन्होंने युवाओं से हिंदी को अपनाने और डिजिटल माध्यमों में भी इसे सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में परिचर्चा का आयोजन भी किया गया, जिसमें हिंदी के भविष्य और वैश्विक भूमिका पर सार्थक विमर्श हुआ।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*