राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। कायस्थ समाज के प्रतिष्ठित संगठन ‘ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल’ की रविवार को एक बैठक कन्हैया कुंज छपरौला स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर स्थानीय इकाई के अधिकतर सदस्य और गोरखपुर से पधारे ओम प्रकाश श्रीवास्तव और आकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। बैठक में कायस्थ एकता, सामुदायिक विकास और समाज की आवश्यकताओं व परिस्थितियों के अनुरूप संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ बनाने से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
अशोक कुमार श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सही मायने में सामाजिक संगठन से ही किसी समाज का विकास होता है। ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल का भी यही प्रयास है कि आप लोगों के सहयोग से आयोजित किए जा रहे वार्षिक सम्मेलन, सभाएं और छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से निश्चित ही कायस्थ समाज को विकास की ओर अग्रसर करते रहना है। उन्होंने गोरखपुर से आए ओम प्रकाश श्रीवास्तव और आकाश जी का स्वागत-सम्मान करते हुए गोरखपुर में भी संगठन की इकाई गठित करने का अनुरोध किया है।
ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने संगठन की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर कहा कि आज की बैठक में गौतमबुद्ध नगर के कायस्थों की उपस्थिति आपकी एकजुटता को प्रमाणित कर रही है। उन्होंने समाज के भावनाओं के अनुरूप संगठन को विस्तार देने पर जोर दिया। साथ ही शीघ्र ही गोरखपुर इकाई गठित करने का भरोसा दिया है।
अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बैठक में बताया कि संगठन के संस्थापक व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन का शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण पर लगातार दिशा-निर्देश प्राप्त होता रहता है। उन्होंने बताया कि हम सभी की पूरी कोशिश है कि कोई भी कायस्थ का बच्चा संस्कार, संस्कृति और शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल लगातार अपने सदस्यों के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाता रहता है।
1 फरवरी 2026 की बैठक सुनील कुमार श्रीवास्तव, अवधेश सक्सेना, विनय कुमार कुलश्रेष्ठ, रीतेश कुमार श्रीवास्तव, विजय प्रताप श्रीवास्तव, संजय लाल श्रीवास्तव, राजन कुमार श्रीवास्तव, अंकित कुमार श्रीवास्तव, डाक्टर वृज किशोर श्रीवास्तव, रीना कुलश्रेष्ठ, पूजा श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, अविनाश कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, सुभाष मौर्य, सेवन मंडल आदि गणमान्य उपस्थिति रहे।


Leave a Reply