पॉलिटेक्निक अभियान के लिए छात्र-छात्राओं को PIIT कर रहा जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा ‘पॉलिटेक्निक चलो अभियान 2026’ के माध्यम से युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वैसे तो पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से ही शुरू हो चुकी है, लेकिन छात्र रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं का पॉलिटेक्निक में पंजीकरण बढ़ाने को लेकर प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) की ओर से लगातार अभियान चलाकर छात्रों को जागरूक किया जा रहा है।
संस्थान के चेयरमैन डॉ. भरत सिंह ने बताया कि स्कूल, कॉलेजों में पीआईआईटी की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं को पॉलिटेक्निक करने के बाद कॅरिअर निर्माण की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने प्रवेश परीक्षा पंजीकरण से लेकर परीक्षा और दाखिले की प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें 10वीं, 12वीं के ऐसे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, जो इस साल परीक्षा देंगे। पोर्टल पर इसका विकल्प भी दिया गया है।
डॉ भरत सिंह के अनुसार, छात्र-छात्राएं पॉलिटेक्निक के लिए 30 अप्रैल तक पंजीकरण करा सकते हैं। 26 से 30 अप्रैल तक छात्रों को पंजीकरण में त्रुटि सुधार का मौका दिया जाएगा। आठ मई को प्रवेश पत्र वेबसाइट से अपलोड किए जाएंगे। 15 से 22 मई तक अलग-अलग श्रेणी की परीक्षाएं निर्धारित केंद्रों पर होंगी और 30 मई को प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसलिंग के जरिये रैंक के आधार पर विद्यार्थियों को कॉलेज और ब्रांच आवंटित किए जाएंगे और यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
पीआईआईटी कॉलेज ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन डॉ भरत सिंह ने बताया कि पॉलिटेक्निक शिक्षा छात्राओं के लिए तकनीकी कौशल हासिल कर आत्मनिर्भर बनने और बेहतर करियर बनाने का एक उत्कृष्ट मार्ग है, जो कम समय में कम खर्चे पर इंजीनियरिंग व अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करता है। यह व्यावहारिक ज्ञान (practical knowledge) पर आधारित है, जो सीधे नौकरी के लिए तैयार करता है और भविष्य में उच्च शिक्षा के द्वार भी खोलता है।
डॉ सिंह ने बताया कि पीआईआईटी स्टाफ लगातार गांव-देहात और नगर के स्कूल कॉलेजों में जाबर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हम उन्हें बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से पॉलिटेक्निक में प्रवेश लिया जा सकता है। हमारा स्टाफ भी छात्र-छात्राओं को प्रेरित कर रहा है कि वे पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*