हिन्दू सम्मलेन कर सामाजिक समरसता का दिया संदेश

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की हिमालय प्राइड सोसाइटी में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन कर सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया गया। आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे गौतमबुद्ध नगर में इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं, जिनमें से यह 16वां भव्य सम्मेलन था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशालानंद महाराज रहे। उन्होंने हिन्दू समाज को एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया।
रविववार को आयोजित सम्मेलन का मुख्य ध्येय “सभी हिंदू सहोदर हैं” (सभी हिंदू भाई हैं) के संकल्प को दोहराना और समाज से जातिगत भेदभाव को मिटाकर एकजुटता लाना था। मुख्य वक्ता के रूप में मेरठ प्रांत के शारीरिक प्रमुख राजेश ने स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा का वर्णन किया। सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया गया। आने वाली पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने और अपनी आध्यात्मिक चेतना को जागृत रखने का आह्वान किया गया है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की। सम्मेलन अध्यक्ष नरेंद्र व कार्यक्रम संयोजक डी.के. खडेलवाल ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे एक सामाजिक एकता के मंच के रूप में देखा जाना चाहिए। अंत में सांस्कृति प्रस्तुति देने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*