राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कविनगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में पत्रकार एसोसिएशन गाजियाबाद द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम शानदार रहा। पत्रकारों ने अध्यक्ष अजय जैन के नेतृत्व में एकता का परिचय देते हुए प्राकृतिक रंगों से होली खेली। हंसी-ठिठोली हुई, गुझिया- मिठाई खाई और एक दूसरे को रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष अजय जैन और दीपाली जैन ‘जिया’ ने संयुक्त रूप से किया। दीपाली ने होली की क्षणिकाएं भी सुनाईं, ‘मुंह पर सिल्वर पेंट लगाकर घूमें आशिक गली-गली, चढ़ा के देसी ठर्रा देखो झूमें आशिक गली-गली। सोच रहे हैं किसी हसीना को जी भर कर रंग डालें, किसी की ठंडाई में चोरी से चुपके से भंग डालें। दिल में जितने भी अरमान हैं सारे पूरे कर लेंगे, मिल जाए कोई गांव की गोरी तो बाहों में हम भर लेंगे…।‘
पत्रकार एसोसिएशन गाजियाबाद प्रमुख अजय जैन ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि एसोसिएशन अभी तक होली मिलन का कार्यक्रम सिर्फ पत्रकारों के लिए करता आ रहा है। इस कार्यक्रम में पत्रकार बंधु ही शामिल होते हैं और उन्हीं के सहयोग से यह संपन्न होता है। इसलिए हर वर्ष पहले की अपेक्षा और अच्छा करने की कोशिश की जाती है। इस अवसर पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी संजीव वर्मा, योगेश कौशिक, तौशिक कर्दम, रिकूं नारायण आदि भी उपस्थित रहे। इन सभी ने सभी पत्रकार साथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुदामा पाल, डॉक्टर मधु शर्मा, सैय्यद अली मेहंदी, संजय श्रीवास्तव, रेखा अग्रवाल, मीनाक्षी शर्मा, सहबाज खान, डॉक्टर राजवीर सिंह मल्होत्रा आदि ने कविता, व्यंग्य, चुटकले, प्रसंग एवं संस्मरण सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अशोक कौशिक निरंजन सिंघल, श्रीराम, मुकेश गुप्ता, डॉ अशोक कुमार, किशन स्वरूप, वीरेंद्र कुमार, पिंटू तोमर, मनीष गुप्ता, सी.पी. सिंह,मंजू घई, राजेश श्रीवास्तव, दीपमाला, श्रेयांस राज, मुस्कान शर्मा, हिमांशु गर्ग, रविंद्रनाथ दुबे, अशोक शर्मा, पंकज शर्मा, नरेश राजपूत, राकेश राजपूत, उस्मान सैफी, मुकेश कर्दम, शिवम गिरी, राजवीर चौधरी, शिवकुमार पवार, अजीत रावत, साकिब अली, सुनील पवार, सविता शर्मा, संजय कुमार शाह, प्रदीप वर्मा, नरेश सिंघानिया, शिवम शर्मा, सत्यंम पंचोली, हरेंद्र, रवि तुषार, सोबरन सिंह, आशुतोष यादव, शोहेब सलमानी, डा. राजवीर सिंह, रण सिंह, आस मौहम्मद, रवि कुमार, आसिफ, सुधीर रस्तोगी, राहुल शर्मा, सुनील त्रिपाठी, पप्पन ठाकुर, जितेंद्र कौशिक, हरीश राठौर, राजेश कौशिक, कुलदीप त्यागी, ललित कुमार, ठाकुर पंकज सिंह, पूजा जैन, कुलदीप काम्बोज, रश्मि ओझा, रविंदर सिंह, तनीषा सिंह, मनीष गुप्ता, राहुल शर्मा, कल्पना आर्य, आकाशदीप, मोहित भारद्वाज, अमन वत्स, श्रवण कुमार, दीपक सिंह, जितेंद्र कोशिश, अमित तिवारी, नंद किशोर उपाध्याय, अमन राय, आकाश तोमर, नरेश बब्ली, शिवम गिरी, हिमांशु गर्ग, सूर्य कुमार, प्रीति मिश्रा, शिव कुमार पँवार, जितेन्द्र कुमार, वंदना जोशी, अशोक शर्मा, रविंद्र सिंह आदि पत्रकारबन्धु मौजूद रहे।


Leave a Reply