निरहुआ की फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ का फस्र्ट लुक आउट

अमित मिश्रा
मुंबई। जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ स्टारर भोजपुरी सिनेमा की पहली बायोपिक फिल्म मुकद्दर का सिकंदर का फस्र्ट लुक आउट जारी हो गया है। फिल्म के पहले पोस्टर में निरहुआ सफेद पोशाक में पिस्तौल लिये हुए खामोश बैठे दिख रहे हैं। पोस्टर के नीचे कुछ लोगों पर राइफलधारी बंदूक ताने हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में स्लोगन जिसका नाम सुनते ही बंद तिजोरी के ताले खुल जाया करते थे… लिखा हुआ है, जोकि बहुत कुछ कहने का संकेत है।
एस.के. फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ हैं और उनकी नायिका आम्रपाली दूबे हैं। एंग्रीयंगमैन शमीम खान इस फिल्म में सशक्त भूमिका में नजर आने वाले हैं, जोकि एक रीयल किरदार को जीवंत कर रहे हैं। कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण कर चुके फिल्म निर्माता वसीम खान सुपरहिट फिल्म मुकद्दर के बाद के साथ सत्य घटना पर आधारित फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदरÓ लेकर दर्शकों के बीच में आ रहे हैं। यह फिल्म भोजपुरी की पहली बॉयोपिक फिल्म है। इस बायोपिक फिल्म का निर्माण बड़े स्‍केल पर किया गया है। यह फिल्म दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है।
फिल्म के लेखक व निर्देशक संतोष मिश्रा हैं। फिल्‍म के कर्णप्रिय गानों का संगीतकार लियाकत अजमेरी ने संगीत दिया है और प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह और सुमित चन्द्रवंशी ने लिखा है। छायांकन प्रमोद पांडेय, नृत्य संजय कोर्वे व प्रसून, मारधाड़ प्रदीप खड़का, संकलन अशफाक मकरानी, कला नज़ीर शेख का है। फि़ल्म की मुख्‍य भूमिका में दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, शमीम खान, पूजा गांगुली, संजय पांडेय, अयाज खान, सी पी भट्ट, अनीता सहगल, नवीन शर्मा, जे.नीलम, नासीर खान, तृषा खान, लोटा तिवारी, रमजान शाह, संजीव मिश्रा और नागेश मिश्रा हैं।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*