मैला उठाने वालों पर बनी फिल्म ‘मैला’

अमित मिश्रा
मुंबई। बॉलीवुड में अब रियलिस्टिक सिनेमा और इशू बेस्ड फिल्मों का दौर है , जहां देश और समाज के कड़वे सच को बड़े पर्दे पर पेश किया जा रहा है। तेलुगू और हिदी के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और निर्देशक आदित्य ओम को निर्देशक और एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर जाना जाता है। जिन्हें छोटे शहरों और गांवों की कहानियों और समस्याओं ने हमेशा झिंझोड़ा है। उनकी अगली फिल्म “मैला” भी देश की एक बड़ी समस्या पर आधारित है।
शायद ही कभी कोई भारतीय फिल्म निर्माता शहरी भारत की चकाचौंध से निकल कर समाज के इस पहलू पर प्रकाश डालने के लिए ग्रामीण भारत के शौचालय की ओर गया हो। फिल्म निर्माता आदित्य ओम ने यही किया है। उन्होंने हाल ही में मैला उठाने के विषय पर एक्सट्रेटा (मैला) नामक अपनी फीचर फिल्म पूरी की है। जिसे यूपी के बुंदेलखंड और चंबल क्षेत्र में फिल्माया गया। फिल्म मैला अगले साल की शुरुआत में अपने फिल्म फेस्टिवल का सफर शुरू करेगी।
आदित्य ओम का कहना है कि सरकार के ईमानदार प्रयासों के बावजूद स्वच्छता कर्मचारियों की दुर्दशा दयनीय है और यह प्रथा अभी भी कुछ जगह पर प्रचलित है। फिल्म निर्माता ने कहा कि उनकी फिल्म दुनिया के लिए एक चौंकाने वाली और आंख खोलने वाली मूवी होगी। उल्लेखनीय है कि आदित्य ओम की पिछली हिंदी फिल्म “मास्साब” ने फिल्म समारोहों में 25 से अधिक पुरस्कार जीते हैं और अब वह थिएट्रिकल और डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में शिवा सूर्यवंशी और रफी खान सहित कई स्थानीय कलाकारों ने प्रमुख भूमिका निभाई है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*