राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) ने पल्स फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया। सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस शिविर में छात्रों और संकाय सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खासकर युवा वर्ग में सेवाभाव व मानवता के प्रति विशेष रुचि देखने को मिली।
मंगलवार, 7 अप्रैल को आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों को स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जागरूक भी किया गया। संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही रक्तदान करने के लाभ और इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में PIIT के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य के लिए दिए गए शुभकामना संदेश को पढ़कर सुनाया गया। डॉ. सिंह ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर उन सभी लोगों के प्रति अपना आभार जताया है, जो दूसरों की सेवा में अथक रूप से समर्पित हैं और एक स्वस्थ पृथ्वी के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने एक स्वस्थ समाज के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा है, “हम सभी मिलकर चाहिए कि स्वास्थ्य प्रणालियों को सुदृढ़ बनाने और प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए निरंतर कार्य करते रहें।”
रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। संस्थान के निदेशक आरके शाक्य ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं, बल्कि युवाओं में सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। इस अवसर पर पीआईआईटी स्टाफ और पल्स संस्था के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply