प्रो. बी.एस. रावत को उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से नवाजा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्र को समर्पित संगठन समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने प्रोफेसर बी.एस. रावत को राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से नवाजा है। यह अवार्ड संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र बच्चन एवं सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कुलपति कुमायूं एवं गढ़वाल यूनिवर्सिटी उत्तराखंड एवं चेयरमैन हायर एजुकेशन परिषद उत्तर प्रदेश प्रोफेसर (डॉ.) बलवंत सिंह राजपूत के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
रविवार, 5 अप्रैल को नॉलेज पार्क-3 स्थित PIIT ग्रेटर नोएडा के सभागार में आयोजित राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार प्राप्त एवं गौतमबुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र रहे। साथ ही संगठन के मुख्य संरक्षक प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर बी.एस. रावत अखिल भारतीय गूर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। इसके अलावा कई संगठन व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। मंच संचालन में उन्हें महारात हासिल है। उनके ओजस्वी संबोधन से हर कोई प्रभावित होता है और उनकी इसी विशेष कला के लिए उन्हें समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से नवाजा है। प्रोफेसर रावत ने इस सम्मान के लिए संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
‘राष्ट्र गौरव सम्मान’ समारोह में 9 राज्यों की कुल 51 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया है। जिसमें शौर्य, शिक्षा, पर्यावरण, चिकित्सा पत्रकारिता, शिक्षा, दिव्यांगता, महिला सशक्तिकरण, जन जागृति, युवा सशक्तिकरण, कानून, समाज सेवा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर बी. एस. रावत पुत्र श्री दुलीचंद पहलवान ढहकोला ने किया। इस अवसर पर कई प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*