साहित्य में उत्कृष्टता के लिए ललिता कश्यप राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
बिलासपुर। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय संगठन समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हिमाचल प्रदेश की साहित्यकार ललिता कश्यप को अपने सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार ‘राष्ट्र गौरव अवार्ड’ से नवाजा है। उन्हें यह सम्मान हिंदी साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार प्राप्त नोएडा के अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र, विशिष्ट अतिथि पीआईआईटी ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह और समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार व भारत गौरव डॉ. जितेन्द्र बच्चन ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
रविवार, 5 अप्रैल 2026 को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित पीआईआईटी कालेज के सभागार में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर 8वें राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर देश के नौ राज्यों के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 प्रतिभाओं को राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जहां कुमायूं एवं गढ़वाल यूनिवर्सिटी उत्तराखंड के पूर्व कुलपति एवं चेयरमैन हायर एजुकेशन परिषद उत्तर प्रदेश प्रोफेसर (डॉ.) बलवंत सिंह राजपूत ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कला की अलग-अलग विधाओं में आठ विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले दिल्ली के वरिष्ठ साहित्यकार व शिक्षाविद् सुरेश वर्मा जसाला की गौरवमयी उपस्थिति रही।
उल्लेखनीय है कि ललिता कश्यप समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के 8वें राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह की प्रथम अवार्डी थीं। पहाड़ी संवेदनाओं, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकारों को अपनी लेखनी के माध्यम से सशक्त अभिव्यक्ति देने वाली बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) की ललिता कश्यप आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। देश विदेश के साहित्यिक मंचों पर उनकी सक्रिय उपस्थिति देखी जा सकती है। उनके लेखन में प्रकृति, जीवन दर्शन एवं सामाजिक चेतना का दिव्य समन्वय देखने को मिलता है। हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में ललिता जी का महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए उन्हें हिंदी साहित्य में राष्ट्र गौरव अवार्ड मिलना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम में पीआईआईटी की प्रमुख अधिकारी श्रीमती मिथलेश सिंह, श्रीमती जागेश सिंह, निदेशक प्रोफेसर आरके शाक्य, एसकेएफआई के राष्ट्रीय संयोजक सत्यनारायण प्रधान, कोषाध्यक्ष अमित सक्सेना, युवा प्रकोष्ठ के महासचिव सुधांशु श्रीवास्तव, हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती ललिता कश्यप, हरियाणा के अध्यक्ष दीपक कुमार, राजस्थान के अध्यक्ष राम स्वरूप भटनागर, पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष कुमार अभिनव, उत्तर प्रदेश के सचिव अशोक श्रीवास्तव, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक संजीव भारद्वाज, बुलंदशहर के संरक्षक राम कुमार दिवाकर, जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता, गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव के अलावा साहित्यकार, शिक्षक, अधिकवक्ता, चिकित्सक एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*