राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गुरुग्राम। एक भव्य साहित्यिक समारोह में रविववार को सुश्री सविता स्याल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित ‘ट्रू मीडिया पत्रिका’ विशेषांक और उनके लघुकथा संग्रह ‘ताश का घर’के अंग्रेजी अनुवाद ‘House of Cards’ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में अनेक प्रतिष्ठित शिक्षाविद और साहित्यकार उपस्थिति रहे। सभी ने सुश्री सविता स्याल के साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए उनके लेखन को संवेदनशील, सामाजिक सरोकारों से जुड़ा और विचारोत्तेजक बताया।
सुश्री सविता स्याल ने ट्रू मीडिया के संपादक श्री ओमप्रकाश प्रजापति के प्रति आभार व्यक्त किया है। इससे पहले मंचासीन अतिथि पूर्व उपकुलपति डॉ. अशोक दिवाकर, आकाशवाणी दिल्ली के पूर्व उपनिदेशक लक्ष्मीशंकर वाजपेयी, द्रोणाचार्य कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. पुष्पा अंतिल, सुरूचि परिवार के महासचिव मदन साहनी, हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व महानिदेशक डॉ. मुक्ता, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शील कौशिक, हरियाणा गौरव साहित्यकार डॉ. सविता चड्डा, गजलकार ममता किरण तथा ट्रू मीडिया के संपादक ओमप्रकाश प्रजापति को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पत्रिका का विशेषांक भेंट कर सम्मानित किया गया।
26 अप्रैल के कार्यक्रम में ए.पी.जे. ग्रुप ऑफ स्कूल्स के निदेशक दिलीप बेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता मानस चौधरी, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सुश्री बबीता झा, ‘अहं ब्रह्मास्मि’की संस्थापक अध्यक्ष दीपशिखा श्रीवास्तव, ‘शब्द यात्रा’संस्था की संस्थापक अध्यक्ष शारदा मित्तल, डॉ. विजय नागपाल ‘नाविक’, ‘क्रांति फाउंडेशन’की संस्थापिका सुश्री लोकेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य उपस्थिति रहे। समारोह का संचालन मोनिका शर्मा ने किया।


Leave a Reply