राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। स्वामी बालनाथ आश्रम के स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव शर्मा रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता गाजियाबाद के डिप्टी सीएमओ डा. देवीलाल ने की। विधायक शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ी सेवा है। स्वामी बालनाथ का हर कार्य प्रेरणा से भरा है। हम भी आज इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर वादा करते हैं कि मैं हमेशा दूसरों की मदद के लिए सदैव तैयार रहूंगा।
कार्यक्रम में विधायक संजीव शर्मा ने मानवता नामक स्मारिका का विमोचन भी किया। इससे पहले आश्रम संचालक स्वामी बालनाथ ने विधायक शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. देवीलाल ने भी बालनाथ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पहली बार जीवन में ऐसे संत से मिला हूं, जिनका सादा जीवन 50 वर्षों से निरंतर दु:खी और असहाय लोगों की सेवा में लगा है। मुझे यहां आकर अति प्रसन्नता हुई। मैं उपस्थित लोगों से आग्रह करता हूं कि वे भी इस सेवा कार्य में अपना योगदान करें।


Leave a Reply