विद्यार्थियों ने केक काटकर चेयरमैन डॉ. भरत सिंह का मनाया जन्मदिन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) के विद्यार्थियों ने संस्थान के चेयरमैन एवं समाजसेवी प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह का बड़ी धूमधाम से जन्मदिन मनाया। इससे पहले भरत सिंह ने परिवार के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। उसके बाद सैकड़ों छात्र-छात्राएं और स्टाफ के साथ मिलकर उन्होंने केक काटा। सभी ने डॉ. भरत सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
शनिवार, 2 मई को पीआईआईटी के कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान की वरिष्ठ अधिकारी मिथलेश मैम, जागेश मैम, निदेशक आरके शाक्य, सहायक निदेशक डॉ. जितेन्द्र बच्चन आदि ने डॉ. भरत सिंह के उत्कृष्ट कार्यों, अच्छे स्वभाव और बेहतरीन विचारों की प्रसंशा की। साथ ही उनके दीर्घायु होने एवं अच्छे स्वास्थ्य व प्रसन्नता की कामना करते हुए पुष्पगुच्छ देकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
आज ही पीआईआईटी के सह संस्थान एयर गुरुकुल का स्थापना दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर एयर गुरुकुल की प्रमुख लक्ष्मी प्रिया अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहीं। उन्होंने भी एक केक काटा और डॉ. भरत सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके सपनों को पूरा करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
कार्यक्रम का शानदार संचालन प्रोफेसर बबलू रावत ने किया। डॉ. भरत सिंह ने जन्मदिन पर शुभकामनाओं, स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए सभी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आप सभी के प्रेम और सकारात्मक विचारों ने मेरे इस विशेष दिन को यादगार और खुशनुमा बना दिया। इस प्यार और विश्वास के लिए मैं दिल की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूँ। आपकी शुभकामनाओं एवं शुभेच्छाओं से मैं अत्यंत अभिभूत, प्रफुल्लित व मुदित हूं। उन्होंने इस अवसर पर आगे से साल में दो बार सभी का एकसाथ (सामूहिक) जन्मदिन मनाने की घोषणा की, जिससे सभी के चेहरे खिल उठे। इसके बाद केक और मिष्ठान का वितरण किया गया, जो देर शाम तक चलता रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*