राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
फरीदाबाद। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा रविवार को यहां एक दिवसीय एकता सम्मेलन और शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सांवरमल गुर्जर ने की। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री बच्चू सिंह बैसला और युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नचिकेतन ने कहा कि जल्द ही संगठन देश के सभी राज्यों और जिलों में अपनी इकाई गठित करेगा।
बच्चू सिंह बैसला ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि हर गुर्जर को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर बी. एस. रावत ने फरीदाबाद क्षेत्र के गुर्जर समुदाय की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। जबकि राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष कामिनी गुर्जर और महिला अध्यक्ष हरियाणा सारिका गुर्जर ने संगठन में महिलाओं की अधिक भागीदारी देने पर जोर दिया। इनके अलावा कृष्ण कुमार, कुलदीप भरगढ़, मनोज कटारिया और डी एन सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया।
जिला फरीदाबाद कार्यकारिणी विस्तार करते हुए बिल्लू पहलवान को जिला महासचिव, अजब सिंह चंदीला को विधानसभा अध्यक्ष, सुरेंद्र डाटा और विनोद अंबावता को भी जिला कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री बंसी लाल गुर्जर और प्रदेश प्रवक्ता आत्माराम कसाना ने भी अपनी बात रखी। वहीं राकेश चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली, हरिओम बैंसला को राष्ट्रीय मंत्री, भूपेंद्र प्रताप उर्फ संजू को युवा प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा और प्रताप नागर को प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष सांवरमल गुर्जर व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply