राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
सोजत सिटी (राजस्थान)। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके तालुका विधिक सेवा समिति एवं पेंशनर समाज सोजत के संयुक्त तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। गुरूवार को पेंशनर समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा समिति के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी जानकारी दी गई और उन्हें विधिक के प्रति जागरूक किया गया।
पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अनमोल धरोहर है, जिनसे युवा पीढी को वर्षों की तपस्या से मिलने वाला ज्ञान अपनी बात बुजुर्गों से साझा करने मात्र से आसानी से मिल जाता है। पैनल अधिवक्ता अशोक गहलोत ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान व उनके जीवन की सुरक्षा समाज का दायित्व है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को उनके मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और विभिन्न कानूनों की सरल भाषा में जानकारी देते हुए विधिक सेवा समिति द्वारा मिलने वाली मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता प्रणाली के बारे में बताया। साथ ही विशेष कानूनी अधिकारों तथा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के बारे में जानकारी दी।
शिविर में पेंशनर समाज के सचिव डॉ. रामस्वरूप भटनागर ने वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वरदास पुरूषवाणी ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार और हकदारी कानून पर प्रकाश डाला। जबकि पीएलवी सांवलप्रभात व्यास ने नालसा के लीगल एड हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया।
इस अवसर पर रविन्द्र भटनागर, सत्तुसिंह भाटी, अब्दुल समद राही, नवनीत रॉय रूचिर, अशोक सेन, डॉ. रशीद गौरी, शंकर लाल पारीख, चेतन व्यास, जुगलकिशोर दवे, लक्ष्मण पालिडया, शिवलाल जोशी, महेन्द्र माथुर, मो. यासीन सहित कई वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामस्वरूप भटनागर ने किया।


Leave a Reply