मिग्ना के साथ जैकी भगनानी का म्युजिक लेबल जजस्ट म्युजिक हुआ इंटरनेशनल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवददाता
मुंबई। जैकी भगनानी का म्युजिक लेबल, जजस्ट म्युजिक हर बार पारंपरिक समझे जाने वाले संगीत से कुछ अलग और हटकर होता है। भले ही उन्होंने जजस्ट म्युजिक को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया है, लेकिन जैकी पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं के साथ काम कर रहे हैं। अपने पिछले गाने ‘चूडिय़ाँÓ के लिए ग्लोबल डांसिंग सेनसेशन डिट्टो के साथ काम करने के बाद अब जैकी ने अपने म्युजि़क लेबल के लिए अगले कदम की घोषणा की है।
अभिनेता-निर्माता जैकी ने अरब जगत के सबसे लोकप्रिय चार्ट बस्टर्स में शुमार ‘मिग्नाÓ का भारतीय संस्करण (वर्जन) तैयार करने का अधिकार हासिल कर लिया है। अर्मेनियाई अमेरिकी डीजे सुपर साको ने अपनी आवाज और संगीत से दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है और अब मिग्ना का भारतीय अवतार लोगों के सामने आने वाला है। इसको लेकर जैकी भगनानी कहते हैं, “सुपर साको की आवाज और उनके टैलेंट की नकल नहीं की जा सकती। मिग्ना एक ऐसा गाना है जिसको जब मैंने सुना उसी वक्त से उसका कायल हो गया। लॉस एंजिल्स में उनसे मुलाकात नियति ने तय कर रखा था। उनके साथ काम करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूँ और यह जजस्ट म्युजिक के लिए भी एक अच्छा कदम है।” सुपर साको कहते हैं, “मिग्ना के भारतीय संस्करण को तैयार करने के लिए जजस्ट म्युजिक के साथ जुडऩे को लेकर मैं बहुत उत्सुक हूँ। जब मैं लॉस एंजिल्स में जैकी से मिला, संगीत के लिए उनके विजन और नया अनुभव हासिल करने के लिए उनके खुलेपन ने मुझे प्रेरित किया और उसी वक्त मुझे समझ में आ गया था कि मेरे गाने का भारतीय संस्करण तैयार करने के लिए वे सबसे अच्छे व्यक्ति हैं।”
मिग्ना अरबी भाषा का एक ऑल टाइम हिट गाना है, जिसको यू ट्यूब पर 185 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। लेबल की पिछली चर्चित रिलीज़ चूडिय़ाँ, तकदा रवा और प्रादा के साथ जजस्ट म्युजि़क ने खुद को सबसे कामयाब म्युजिक लेबल के रूप में स्थापित किया है। तकदा रवा में विशाल मिश्रा, प्रादा में आलिया भट्ट और चूडिय़ाँ में जैकी भगनानी के साथ इंटरनेशनल डांसिंग सेंसेशन डिट्टो नजर आ चुके हैं। इन म्युजि़क वीडियोज को खूब पसंद किया गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*