खुर्जा में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 156 लोगों ने कराई जांच

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। रोटरी क्लब खुर्जा द्वारा किला रोड स्थित रोटरी नेत्र चिकित्सालय में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा एवं निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नितिन कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर किया। साथ ही चिकित्सालय में आई एक नई मशीन का उद्घाटन भी किया गया तथा 18 विद्यार्थियों को कोर्स सामग्री निःशुल्क वितरित की गई।
सोमवार, 11 मई को आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में कुल 156 लोगों ले आंखों की जांच कराई और 62 मरीजों की आंखों का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने आखों की जांच कर मरीजों को परामर्श एवं उपचार भी प्रदान किया। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब खुर्जा द्वारा इस वर्ष का यह दूसरा निःशुल्क नेत्र शिविर है। इसके अलावा क्लब द्वारा समय-समय पर धर्मार्थ एवं समाजसेवी कार्य निरंतर किए जाते रहते हैं।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन आराध्य कुमार एवं सचिव रोटेरियन सुशील ढींगरा ने सभी रोटेरियन्स, चिकित्सकों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब आगे भी समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन मास्टर ऑफ सेरेमनी रोटेरियन प्रशांत अग्रवाल ने किया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा में कोषाध्यक्ष रोटेरियन कुलदीप शर्मा, रोटेरियन रविन्द्र गुप्ता, रोटेरियन राकेश सिंघल, रोटेरियन विनोद कुमार गर्ग, रोटेरियन सत्य प्रकाश दादू, रोटेरियन जितेन्द्र बंसल, रोटेरियन पवन कुमार भरतिया, रोटेरियन अनिल अग्रवाल, रोटेरियन बकुल तायल, रोटेरियन योगेश बंसल, रोटेरियन रवि शर्मा, रोटेरियन प्रमोद सैनी, रोटेरियन शिव किशोर गौर, रोटेरियन सचिन शर्मा, रोटेरियन दिनेश कुमार चौधरी, रोटेरियन पुनीत बंसल, रोटेरियन ललित अग्रवाल, रोटेरियन राहुल कौशल, रोटेरियन शलभ पांडेय, रोटेरियन नवनीत गर्ग, रोटेरियन मनदीप सिंह बावा एवं रोटेरियन उपेन्द्र तोमर सहित अनेक गणमान्य उपस्थिति रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*