राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर साहिबाबाद स्थित बाल मित्र केंद्र में बच्चों के लिए सुरक्षित, संवेदनशील एवं सहयोगपूर्ण वातावरण तैयार करने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन समाधान अभियान तथा इंडिया पेस्टिसाइड्स लि. द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों, बाल यौन शोषण से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिजनों की सहभागिता रही।
शुक्रवार, 15 मई को आयोजित कार्यक्रम में परिजनों को बाल यौन शोषण से बचाव, बाल लैंगिक अपराध से संरक्षण अधिनियम की महत्वपूर्ण जानकारी तथा बच्चों के साथ सकारात्मक एवं प्रभावी संवाद स्थापित करने के तरीकों के बारे में बताया गया। साथ ही बाल मित्र केंद्र की कार्यप्रणाली एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें। परिजनों को थाने का भ्रमण भी कराया गया। संस्थापक अर्चना अग्निहोत्री ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे।


Leave a Reply