राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का विशेष अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि गाजियाबाद स्थित “दिव्या पावर सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड”कंपनी द्वारा दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
अंशुल चौहान के अनुसार, यह कंपनी सोलर पावर एवं छतों पर सोलर प्लेट लगाने का कार्य करती है तथा प्रधानमंत्री सोलर योजना के प्रचार-प्रसार में भी कार्यरत है। कंपनी द्वारा लगभग 30 दिव्यांगजनों को कॉलिंग एवं फील्ड विजिट कार्य हेतु रोजगार दिया जाएगा। चयनित दिव्यांगजन लोगों को पीएम सोलर योजना की जानकारी देंगे तथा योजना के प्रचार-प्रसार में सहयोग करेंगे।
उन्होंने बताया कि जो दिव्यांगजन रोजगार में लगेंगे, उनके लिए कार्य विवरण इस तरह है- कॉलिंग कार्य, फील्ड विजिट, योजना का प्रचार-प्रसार, वेतन एवं सुविधाएँ: कॉलिंग व फील्ड विजिट के अनुसार। साथ ही अतिरिक्त इंसेंटिव, आने-जाने का खर्च एवं अन्य सुविधाएँ। आवश्यक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास, हिंदी / अंग्रेजी पढ़ने-लिखने का सामान्य ज्ञान होना चाहिए। ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें चलने-फिरने में अत्यधिक कठिनाई न हो, वे इस कार्य को कर सकते हैं।
अंशुल चौहान ने बताया कि इच्छुक दिव्यांगजन अपना रिज्यूम / विवरण निम्न जानकारी सहित भेज सकते हैं। नाम, आयु, शैक्षिक योग्यता, मोबाइल नंबर, पूरा पता, दिव्यांगता का प्रकार, शरीर के किस अंग से दिव्यांगता है, दिव्यांगता प्रतिशत, हिंदी / अंग्रेजी भाषा का ज्ञान, कार्य अनुभव (यदि हो) लिखकर अपना बायोडॉटा इच्छुक अभ्यर्थी व्हाट्सएप नंबर: 8791491011 पर भेज सकते हैं। अपना रिज्यूम जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, विकास भवन, गाजियाबाद, कक्ष संख्या 131 में जमा भी कर सकते हैं।


Leave a Reply