राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। योग, मंत्र पंचकर्मा एवं नेचुरोपैथ क्लीनिक की संस्थापक एवं संचालक डॉ. प्रीति चतुर्वेदी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर समाजसेवी शालू पांडेय एवं उनकी टीम ने अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।
योग मंत्र की टीम सदस्य ज्योत्सना, मोनिका, दीपिका, सपना राठी, गीता शर्मा, नूपुर अग्रवाल एवं श्वेता गोयल ने आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी के सहयोग, उत्साह और समर्पण से यह आयोजन अत्यंत सुंदर एवं सफल रहा। यह कार्यक्रम योग के प्रति जागरूकता, स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश देने वाला रहा।


Leave a Reply