अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महिलाओं ने किया विशेष आयोजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कविनगर स्थित एम ब्लॉक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। उपस्थित महिलाओं एवं प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।
योग गुरु श्रीमती अनीता ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए तथा योग के महत्व, लाभ और जीवन में उसकी आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का भी एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय स्वयं के लिए निकालकर योग करने की सलाह दी है।
विशेष रूप से महिलाओं के जीवन में योग की भूमिका पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाता है। तनाव कम करता है तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने में सहायता करता है। कार्यक्रम के अंत में मां सरस्वती का प्रसाद वितरण किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*