गर्मी से राहत के लिए ‘एक नयी राह पगडंडियाँ’ ने राहगीरों को बांटे शरबत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। गोविंदपुरम बस स्टेशन के पास निर्जला एकादशी के अवसर पर सामाजिक संस्था ‘एक नयी राह पगडंडियाँ फाउंडेशन’ द्वारा गर्मी से राहत दिलाने के लिए राहगीरों के बीच मीठे शरबत का वितरण किया गया। साथ ही केला, बिस्किट और जरूरतमंदों को सफेद गमछे भी बांटे।
टीम पगडंडियाँ ने सफाई का भी विशेष ध्यान रखा। शरबत पीने के बाद जिन लोगों ने प्लास्टिक के गिलास सड़क पर फेंक दिए, उन्हें उठाकर डस्टबिन में डाला गया। सड़क पहले से अधिक साफ दिखने लगी। फाउंडेशन की संस्थापक शालू पांडेय ने सभी नागरिकों से अपील की है, “घर की साफ-सफाई की तरह हम सभी को सड़कें भी स्वच्छ रखनी चाहिए। देश की सड़कें हमारे घर के आंगन की तरह होती हैं।”
गुरुवार, 25 जून के कार्यक्रम में बबीता शर्मा, नंदिता, अनु तोमर, नीलम, रेनू सिंह, सरिता, पूनम शर्मा, मंजू मिश्रा, शिवांगी शर्मा, छाया शर्मा, श्रुति माथुर, डॉ अरुण कुमार पांडेय, विजय कुमार मिश्रा, आयुष्मान, अक्षत, आर्यन, अर्पित पांडेय, रिया, वर्षा, स्वाति श्रीवास्तव, गरिमा, एसडी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*