राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। “नर सेवा ही नारायण सेवा” के पावन विचार को साकार करते हुए श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शिल्पा गार्डन में आयोजित एक विवाह समारोह में गरीब परिवार की दो कन्याओं अंजलि व नीतू को गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट कर उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता “कांटे वाले” उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “दान केवल किसी जरूरतमंद की सहायता ही नहीं करता, बल्कि दानदाता के मन और आत्मा को भी गहरी संतुष्टि एवं शांति प्रदान करता है।”
भाकियू (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय सचिव एवं ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष सोनपाल सिंह चौहान ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। ट्रस्ट समय-समय पर गरीब एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा में आर्थिक सहयोग प्रदान करता है तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक अवसरों पर भंडारों एवं सेवा कार्यों का भी आयोजन करता रहता है।
बुधवार को आयोजित वैवाहिक समारोह में विनोद खुराना, कोषाध्यक्ष बाबा जयप्रकाश, मीडिया प्रभारी पवन कुमार फौजी, पंडित भूपेंद्र शर्मा सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply