राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विजयनगर स्थित रोज बेल पब्लिक स्कूल ने छात्र-छात्राओं को ध्वजारोहण सामग्री वितरण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज एवं संबंधित पट्टियाँ वितरित करते उन्हें देशप्रेम व राष्ट्रीय मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह, शहर मंडल अध्यक्ष महीम गुप्ता, अजय चोपड़ा आदि गणमान्य उपस्थित रहे। सर्वप्रथम स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर और प्रबंधक सरदार जोगिंदर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उसके बाद ध्वजारोहण सामग्री का वितरण शुरू हुआ। विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय पर्वों के प्रति बच्चों में उत्साह बढ़ाने के लिए इस पहल की सराहना की है।


Leave a Reply