भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर: फडणवीस फिर बने मुख्यमंत्री, अजित पवार उप मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
मुंबई। शनिवार की सुबह महाराष्ट्र में भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई, जबकि अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
राजनीति के बड़े-बड़े धुरंधर महाराष्ट्र के इस उलटफेर को लेकर अवाक हैं। कुछ लोग तो जैसे चूक गए हैं। खासकर शिवसेना के सपनों पर पानी फिर गया। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे और नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे। राज्य में किसी पार्टी या गठबंधन के सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करने की वजह से राज्य में 12 नवंबर को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। शिवसेना के मुख्यमंत्री पद की मांग को लेकर बीजेपी से 30 साल पुराना गठबंधन तोडऩे के बाद से राज्य में राजनीतिक संकट खड़ा हो गया था, लेकिन आज शनिवार को जो हुआ, वह भी हैरान करने वाला है। वाकई राजनीति में कुछ भी हो सकता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*