4.74 लाख ‘महिला मातृशक्ति एवं सह यात्रियों’ ने किया निःशुल्क सफर: आरएम आगरा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
आगरा। रक्षाबंधन पर्व पर आगरा क्षेत्र में रोडवेज बसों से यात्रियों की बड़ी संख्या ने सफर किया। वर्ष 2026 में आगरा क्षेत्र से करीब 750 बसों का संचालन किया गया, जिनमें कुल 4.74 लाख यात्रियों (महिला मात्र शक्ति एवं सह यात्रियों) ने निःशुल्क यात्रा की। इस दौरान लगभग 6.18 करोड़ रुपये के किराया मूल्य के बराबर यात्रा दर्ज की गई।
क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम), आगरा क्षेत्र- बी.पी. अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2025 की समान अवधि में 3.59 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी, जबकि लगभग 4.41 करोड़ रुपये के किराया मूल्य के बराबर यात्रा हुई थी। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में करीब 1.15 लाख अधिक यात्रियों ने रोडवेज बसों से सफर किया।
उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं एवं उनके सहयात्रियों को दी गई निःशुल्क यात्रा सुविधा के तहत लगभग 1.78 करोड़ रुपये के किराया मूल्य के बराबर अतिरिक्त निःशुल्क यात्रा कराई गई।
आगरा क्षेत्र के विभिन्न डिपो में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। मथुरा डिपो से सर्वाधिक यात्रियों ने यात्रा की,जबकि फोर्ट, ईदगाह, ताज, फाउंड्री नगर और बाह डिपो से भी बड़ी संख्या में यात्रियों ने रोडवेज बसों का उपयोग किया।
क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम), आगरा क्षेत्र ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त बसों का संचालन और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सकी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*