राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए पदाधकरियों की जवाबदेही तय
25 प्रदेशों के कायस्थ संगठनों के शामिल होने की उम्मीद
गाजियाबाद। कायस्थों की सामाजिक संस्था ‘गाजियाबाद चित्रांश महासभा’ 27 सितंबर को जिले के लोहिया नगर में कायस्थ महासम्मेलन एवं चित्रांश संसद का भव्य आयोजन कर रही है। बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वन एवं प्रयावरण मंत्री श्री अरुण कुमार सक्सेना के शामिल होने की संभावना है। कई अन्य संस्थाओं के दिग्गज कायस्थ नेताओं के अलावा सांसद, विधायक, पत्रकार और समाजसेवी भी सादर आमंत्रित किए गए हैं। रविवार को इसी कड़ी में महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए महासभा की एक बैठक की गई, जिसमें तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा तय हुई और व्वस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संस्था के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी गईं।
‘गाजियाबाद चित्रांश महासभा’ गाजियाबाद के अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि महासम्मेलन में करीब 25 प्रदेशों के कायस्थ संगठन से जुड़े पदाधिकारी व सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। सभी अतिथियों को कार्यस्थल तक ससम्मान लाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अन्य कार्यों के लिए भी संस्था के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप गई है।
विनोद श्रीवास्तव के अनुसार, महासम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी। उनके सम्मान में कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए गाजियाबाद चित्रांश महसभा की महिला पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन भवन लोहिया नगर में रविवार की सुबह नौ बजे शुरू हो जाएगा, उससे पहले संस्था के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों से कार्यस्थल पर पहुंचने की अपील की गई है।
वैवाहिक वेबसाइट का होगा उद्घाटन :
गाजियाबाद चित्रांश महासभा द्वारा इस अवसर पर एक वैवाहिक वेबसाइट भी शुरू की जाएगी, जिसका 27 सितंबर को ही विधिवत उद्घाटन होगा। वेबसाइट के माध्यम से शादी-ब्याह के लिए कायस्थ समाज के युवक-युवतियों का वैवाहिक बायोडाटा प्रसारित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए स्कैनर दिया गया है, जिसे स्कैन कर अभिभावक अपने पुत्र व पुत्री का वैवाहिक बायोडाटा भेज सकते हैं।
13 सितंबर की बैठक में रहे उपस्थित :
बैठक में संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव, सचिव प्रभाकर कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव और अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों में अभिषेक श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, राजीव कांत संयोजक, राजन श्रीवास्तव सह-संयोजक, विनोद अम्बस्ट, राजीव रमन, संजय श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, ऋतिक श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, कृष्ण श्रीवास्तव और महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती नूपुर श्रीवास्तव, सचिव श्रीमती अनीता श्रीवास्तव और स्वाति श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


Leave a Reply