PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर PIIT ने दिया राष्ट्रहित का संदेश

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली एनसीआर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया और मोदी जी को शुभकामनाएं दी गईं। चेयरमैन मैम मिथलेश सिंह ने मोदी जी को शुभकामनाएं देते हुए सेवा, सहयोग और राष्ट्रहित का संदेश दिया। साथ ही छात्र-छात्राओं को समाज के प्रति दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया।
17 सितंबर को संस्थान में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘आशीर्वाद का दीया’ रहा। पीआईआईटी की फैकल्टी और अन्य स्टाफ ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही संस्थान ने इस कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सद्भाव और राष्ट्रहित की भावना का संदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी के जन्मदिन और उनके 25 साल के सार्वजनिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पीआईआईटी के विद्यार्थियों ने सेवा, सहयोग, स्वच्छता तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात दोहराई। कार्यक्रम में संस्थान की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती जागेश सिंह, निदेशक आरके शाक्य व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*