राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
नई दिल्ली। विश्व गुरु भारत फाउंडेशन (VGBF) और संयुक्त गुरुकुल परिषद (UGC) द्वारा आयोजित ‘वैश्विक सम्मान समारोह-2026’ में गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार समर सिंह राणा को ‘विद्या वाचस्पति’ मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। डॉक्टरेट की यह उपाधि उन्हें उत्कृष्ट पत्रकारिता एवं साहित्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
श्री राणा गाजियाबाद से प्रकाशित हिंदी दैनिक प्रमाणवार्ता प्रूफ एवं इंडिया न्यूज़1 के प्रधान संपादक हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 14 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में श्री राणा के अलावा और भी कई हिंदी साहित्य एवं पत्रकारिता से जुड़े विद्वानों, मनीषियों, कवियों व पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समारोह का नेतृत्व भोपाल के डॉ. सत्यार्चन सुबुद्धि, कोलकाता के डॉ. श्रवण कुमार चौहान, नई दिल्ली के डॉ. सच्चिदानंद शांडिल्य और जयपुर के डॉ. टीकम सोनी ने किया।
समर सिंह राणा ने मानद उपाधि प्राप्त करने पर सनातन अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक विश्वज्ञानालय के चयन निर्णायक मंडल के प्रति आभार जताया है। उन्होंने आयोजकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा है।


Leave a Reply