तन्वी हेल्पिंग ग्रुप ने विद्यालय में वितरित की शिक्षा किट व राशन सामग्री

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। सामाजिक सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत तन्वी हेल्पिंग ग्रुप द्वारा एक निजी कंपनी के सहयोग से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, कचेडा बरसाबाद में शैक्षिक किट एवं राशन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत 73 विद्यार्थियों को शिक्षा किट एवं राशन सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना तथा उनके परिवारों को सहयोग प्रदान करना था। शैक्षिक किट प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की सचिव श्रीमती पूजा चौहान एवं संस्थापक विजय चौहान दोनों मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि तन्वी हेल्पिंग ग्रुप द्वारा समय-समय पर सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षा, पोषण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं। संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहयोग पहुँचाकर बच्चों की शिक्षा एवं उनके समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक मास्टर बाल चंद नागर एवं हेमलता नागर उपस्थित रहे।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*