डॉ. अंकुर गौड़ वर्ल्ड फिजियोथेरेपी कॉन्फ्रेंस में सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
नई दिल्ली। गाजियाबाद के प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अंकुर गौड़ (MPT) को “फिजियोफिट चैलेंज” के लिए ऑफलाइन जज के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन द्वारका के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में वर्ल्ड फिजियोथेरेपी एशिया वेस्टर्न पैसिफिक (एडब्ल्यूपी) रीजनल कॉन्फ्रेंस 2026 में किया गया। कॉन्फ्रेंस में 50 से अधिक देशों के विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, हांगकांग, थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, म्यांमार, मालदीव, यूएई, कतर, कुवैत, कनाडा और अमेरिका शामिल रहे।
इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में 10 हजार से अधिक डेलीगेट्स ने पंजीकरण कराया। आयोजकों के अनुसार इस रिकॉर्ड पंजीकरण के साथ भारत का नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। कॉन्फ्रेंस में शामिल देशों के विशेषज्ञों ने अपने शोध और अनुभव साझा किए। कॉन्फ्रेंस का विषय “सबके लिए फिटनेस: समुदायों का सशक्तिकरण, समावेशी स्वास्थ्य का निर्माण” रहा। इसमें कीनोट व्याख्यान, वर्कशॉप, पैनल चर्चा व शोध प्रस्तुतियाँ हुईं।
यह आयोजन वर्ल्ड फिजियोथेरेपी से जुड़ा है, जो 128 सदस्य संगठनों के माध्यम से 6 लाख से अधिक फिजियोथेरेपिस्ट्स का प्रतिनिधित्व करती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित फिजियोफिट चैलेंज इसी थीम के अनुरूप रोज़मर्रा की ज़िंदगी में फिटनेस को बढ़ावा देने का प्रयास था।
डॉ. गौड़ को कल्चरल कमेटी ने उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए आमंत्रित किया। कार्डियो-पल्मोनरी केयर, पेन मैनेजमेंट और न्यूरोरिहैबिलिटेशन में लगभग दो दशकों का अनुभव रखने वाले डॉ. गौड़ गाज़ियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित रिलीफ फिजियोथेरेपी एंड पेन मैनेजमेंट सेंटर और कवि नगर स्थित न्यूरोरिहैब एंड फिजियो सेंटर के संस्थापक हैं। उन्होंने अपोलो लाइफ ग्रुप (एनएचएआई) जैसे कॉर्पोरेट संस्थानों को भी अपनी सेवाएँ दी हैं।
डॉ. गौड़ ने कहा, “इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। फिटनेस एक जीवनशैली है और लोगों को इसके लिए प्रेरित करने में फिजियोथेरेपिस्ट की अहम भूमिका है।”

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*