मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : गाजियाबाद के तनुज गंभीर ने MLC चुनाव के लिए की दावेदारी

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवादददाता

गाजियाबाद। युवा सोशल एक्टिविस्ट एवं व्यवसायी तनुज गंभीर ने आगामी MLC शिक्षक चुनाव, मेरठ-सहारनपुर मंडल से अपनी दावेदारी की घोषणा की है। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में समय के साथ बदलाव आवश्यक है और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को नई सोच एवं नए विजन के साथ उठाया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों के हितों से जुड़े 18 प्रमुख एजेंडे सामने रखे हैं।

तनुज गंभीर के प्रमुख मुद्दों में शिक्षकों के लिए सम्मानजनक एवं समान वेतन, स्वास्थ्य बीमा, कार्य की निर्धारित सीमा, पेंशन नीति पर विचार, स्कूलों में कार्य अवधि का निर्धारण, शिक्षक शिकायत पोर्टल, पारदर्शी ट्रांसफर-पोस्टिंग व्यवस्था तथा शिक्षकों के बच्चों की फीस में रियायत जैसे विषय शामिल हैं।

1. शिक्षकों के भविष्य और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रभावी नीतियों की आवश्यकता।

2. स्कूल एवं इंटर कॉलेज शिक्षकों के लिए सम्मानजनक एवं समान वेतन व्यवस्था की मांग।

3. निजी एवं इंटर कॉलेज शिक्षकों के लिए मेडिकल हेल्थ इंश्योरेंस की व्यवस्था।

4. शिक्षकों के कार्य की सीमा निर्धारित हो तथा अनावश्यक ओवरलोड कम किया जाए।

5. निजी एवं सरकारी शिक्षकों के लिए पेंशन नीति पर विचार।

6. सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शिक्षकों के कार्य समय की स्पष्ट सीमा निर्धारित की जाए।

7. निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए समान एवं पारदर्शी वेतन नीति की मांग।

8. स्कूल एवं इंटर कॉलेज प्रबंधन को आवश्यक सरकारी सहयोग मिले तथा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित हो।

9. समान पद और समान जिम्मेदारी के बावजूद अलग-अलग वेतन व्यवस्था की समीक्षा।

10. शिक्षकों की समस्याओं एवं शिकायतों के लिए एक प्रभावी ऑनलाइन पोर्टल की स्थापना।

11. सरकारी शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और आवश्यकता के अनुसार उचित सहूलियत।

12. शिक्षक-अभिभावक संबंधों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रभावी नीति तैयार की जाए।

13. स्कूल एवं इंटर कॉलेज प्रबंधन, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए उचित व्यवस्था।

14. UGC से संबंधित नीतियों की समीक्षा की मांग।

15. चुनाव में समर्थन देने वाले शिक्षकों के लिए स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की घोषणा।

16. शिक्षकों के बच्चों को स्कूल फीस में 50 प्रतिशत तक की छूट दिलाने की पहल।

17. बढ़ती महंगाई को देखते हुए शिक्षकों के वेतन में समयानुकूल वृद्धि की मांग।

18. प्रत्येक जिले में School–Inter College Teacher Welfare Forum के गठन की पहल।

तनुज गंभीर का मानना है कि एक शिक्षक देश के भविष्य का निर्माण करता है, इसलिए शिक्षक के वर्तमान और भविष्य दोनों की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक नीति में समय के साथ बदलाव होना चाहिए और शिक्षकों की वास्तविक समस्याओं को नीति निर्माण के केंद्र में रखा जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि तनुज गंभीर पिछले कई साल से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके अनुसार, सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न अवसरों पर सम्मानित भी किया गया है। अब आगामी MLC शिक्षक चुनाव में उनकी दावेदारी के साथ मेरठ-सहारनपुर मंडल के शिक्षक हितों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में आने की संभावना है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*