गौतमबुद्ध नगर की कानून व्यवस्था अब संकल्प शर्मा के हाथ

राष्ट्रीय जनमोर्चा। ब्यूरो प्रमुख
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त डॉ राजीव नारायण मिश्र के सेवानिवृत्त होने के दो दिन बाद मंगलवार को एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतमबुद्ध नगर की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अब आईपीएस संकल्प शर्मा के हाथों सौप दी है। संकल्प शर्मा संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर आसीन हुए हैं। इससे पहले वह कानपुर नगर में बतौर संयुक्त पुलिस आयुक्त तैनात थे।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश कैडर के 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी संकल्प शर्मा इससे पहले वर्ष 2020 में भी नोएडा में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर तैनात रह चुके हैं। इस लिहाज से वह इस जिले की चुनौतियों से भलीभांति परिचित हैं।
कानपुर से पहले संकल्प शर्मा मेरठ, मीरजापुर, लखनऊ, आजमगढ़, बस्ती और खीरी में भी तैनात रह चुके हैं। इस दौरान
संकल्प शर्मा को उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक से तीन सराहना पत्र भी प्राप्त हुए हैं। इनमें रजत (26 जनवरी 2020), स्वर्ण (15 अगस्त 2022) और प्लेटिनम (15 अगस्त 2024) शामिल हैं।
40 वर्षीय IPS संकल्प शर्मा का जन्म 11 जुलाई 1986 को हुआ था। मूल रूप से वह राजस्थान के जयपुर जिले के निवासी चुन्ना लाल शर्मा के सुपुत्र हैं और उन्होंने आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। संकल्प शर्मा की पत्नी शालिनी अग्निहोत्री भी हिमाचल प्रदेश कैडर की IPS हैं। फिलहाल, अब संयुक्त पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा के सामने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने व नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत करने की जिम्मेदारी है। उम्मीद है कि वह इन चुनौतियों से निपटने में कामयाब होंगे।

admin
About admin 3400 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*