सरदार पटेल ग्लोबल स्कूल ने मनाई लौह पुरुष पटेल की 151वीं जयंती

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
गाजियाबाद। सेक्टर-11, प्रताप विहार स्थित सरदार पटेल ग्लोबल में लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अजीत सिंह बैंसला ने महामानव सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ शुरू किया।
प्रबंधक अजीत सिंह बैंसला ने इस अवसर पर बताया कि स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रहे सरदार पटेल का देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अहम योगदान रहा है। आजादी के बाद भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक सैकड़ों देसी रियासतों को एकजुट करना था। जिसे सरदार पटेल ने अपनी सूझबूझ, दृढ़ इच्छाशक्ति और कूटनीतिक क्षमता से इस मुश्किल काम को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन, विचार और देश के प्रति समर्पण आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। वे हमें एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश देते हैं। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के इस पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और महामानव सरदार पटेलजी को कोटि-कोटि नमन!


शनिवार, 31 अक्टूबर के कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं ने भी बच्चों के साथ-साथ पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद हवन का आयोजन किया गया। बच्चों में मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष सुमित बैंसला, प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा देवी, कार्डिनेटर श्रीमती गीता राणाकोटि सहित सभी स्टाफ और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

admin
About admin 3395 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट एवं राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में इन्हें 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*