राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित सीएसएचपी पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया। सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को संविधान के सम्मान में शपथ ग्रहण कराई गई। साथ ही छात्रों को संविधान से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
मंगलवार को छात्रों को बताया गया कि 70 साल पहले आज ही के दिन 26 नवम्बर 1949 को संविधान अंगीकार किया गया था, किन्तु इसे लागू करने के लिए 26 नवम्बर 1950 की तारीख चुनी गई। क्योंकि इसी दिन 1930 में पूर्ण स्वराज की घोषणा हुई थी। इसे बनाने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन लगे। संविधान भारत का सर्वोच्च विधान है। यह दुनिया का सबसे लंबा हस्तलिखित दस्तावेज है, जिसमें हर एक नागरिक को मौलिक अधिकार दिए गए हैं।


Leave a Reply